फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी पर किया कुलहाड़ी से वार, रीढ़ की हड्डी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जौणाजी गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किए वार में पत्नी की रीढ़ की हड्डी चोटिल हो गई है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दाखिल करवाया गया है। महिला की पहचान कृष्णा पत्नी किशन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार किशन कुमार मंगलवार सुबह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। इसका उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने पास रखी कुल्हाड़ी से महिला पर हमला कर दिया।

आरोपी ने उलटी कुल्हाड़ी से पत्नी की पीठ पर वार किया जिससे वह घायल हो गई। बीचबचाव के लिए छोटा बच्चा बीच में आ गया। मारपीट में उसे भी चोटें लगी हैं। महिला को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने तत्काल सोलन अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हड्डी पर गंभीर चोट आई है जिससे वह उठ नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के साथ हुई मारपीट की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल महिला के बयान दर्ज कर लिए गए ह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें