फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी में एक मकान को आग से हुआ 1.50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान को आग से 1.50 लाख का नुकसान
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी में दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से बची एक करोड़ की संपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर दत्तोवाल के समीप आदर्श कॉलोनी में एक मकान में अचानक लगी आग से 1.50 लाख का नुकसान हो गया है। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाया और करीब एक करोड़ की अन्य व आसपास की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। शुक्रवार दोपहर 11:50 मिनट पर लगी आग बुझाने में करीब एक घंटे की मशक्कत की गई। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। आदर्श कॉलोनी में बचना राम के मकान में अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। बचना राम ने मकान भावना नाम की महिला को किराये पर दे रखा है और किराये के इस कमरे में अचानक आग लग गई। आग से घरेलू सामान वाशिंग मशीन, एसी, बेड बॉक्स, कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के दमकल अधिकारी पीर सहाय कौंडल की अगुवाई वाली टीम में फायरमैन दीपराम, राजेंद्र कुमार, होमगार्ड जवान कमलेश कुमार, चालक प्रदीप कुमार तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। दमकल अधिकारी पीर सहाय कौंडल ने बताया कि आग लगने से कमरे में रखा करीब 1.5 लाख का घरेलू सामान जल गया। हालांकि, एक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें