परवाणू में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में एक युवती के साथ नौकरी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आते ही परवाणू पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर चंडीगढ़ के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार बीते 13 सितंबर को चंडीगढ़ निवासी शुभम बद्दी में नौकरी कर रही एक युवती को अच्छी नौकरी का हवाला देकर परवाणू के साथ लगते कोटी के एक निजी होटल में ले आया। जहां पर उसने युवती के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने परवाणू पुलिस थाने में शिकायत करते ही परवाणू पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ परवाणू वीरेंद्र चौहान ने मामले की पुष्टि की है।