बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के अंतर्गत बिल्लांवाली में एक प्रवासी युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक 19 वर्षीय युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शुक्रवार को बद्दी थाना में किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि बिल्लांवाली गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि हंसराज के मकान में एक युवक ने छत से चुन्नी बांध कर फंदा लगाया है। मृतक की शिनाख्त 19 वर्षीय सोनू कुमार निवासी गांव और डाकघर कुंदरकी मिल्क, तहसील हसनपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा गया और उसके बाद शव को संबंधियों के सुपुर्द कर दिया। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।