अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के तहत कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार भूमति के पास कार नंबर एचपी 64-6504 में तीन लोग सवार थे। यह जगून से बनोह की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अचानक गाड़ी खराब हो गई। कार को सड़क से साइड में करने के लिए दो व्यक्तियों ने गाड़ी को धक्का देना शुरू कर दिया। इसके बाद गाड़ी अचानक से अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सड़क से नीचे करीब 60 मीटर नीचे लुढ़क गई। इससे कार में सवार (80) चंदू राम निवासी बनोह को गहरी चोट आई है। घायल व्यक्ति को पहले अर्की अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।