सोलन। चंडीगढ़ से शिमला जा रही एचआरटीसी बस के दरवाजे गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना सोलन में पीयूष चौहान ने शिकायत दी है कि वह चंडीगढ़ विवि में पढ़ाई कर रहा है। गाड़ी नंबर 63-4324 में बैठकर शिमला आ रहा था जब बस देंऊघाट पहुंची तो वहां से एक लड़का और एक लड़की बस के पिछले दरवाजे से चढ़े। बस अभी करीब दो सौ मीटर सोलन की तरफ पहुंची ही थी कि बस के पिछले दरवाजे के साथ खड़ा एक लड़का बाहर जा गिरा। घायल युवक अंकुश को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की पुष्टि एसपी मधु सूदन शर्मा ने की है।