फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग प्लेटें चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ रोपड़ मार्ग स्थित श्मशानघाट के डंगे निर्माण के दौरान चोरी हुईं 21 शटरिंग प्लेटों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस में कृष्ण लाल पुत्र शशीपाल निवासी वार्ड-3 नालागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शटरिंग के काम के दौरान ये प्लेटें चोरी हो गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ की। चोरी के इस मामले में दो लोग दबोच लिए गए है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार पुत्र रामेश्वर दास निवासी वार्ड-9 नालागढ़ और कुलदीप सिंह पुत्र सुरिंद्र सिंह निवासी गांव प्लासड़ा तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया है, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें