फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में टिप्पर से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर धर्मपुर के नजदीक फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी के खड़े टिप्पर से बाइक के टकराने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी धर्मपुर लाया गया। धर्मपुर के तहत आने वाले पड़ाव के पास सोलन से परवाणू की ओर जा रहे बाइक सवार फोरलेन निर्माण कर रही जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खड़े टिपर के साथ टकरा गए। फोरलेन का टिप्पर सामान को अनलोड कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार आकाश निवासी राजपुरी सोलन और अतुल निवासी राजपुरी सोलन घायल हो गए। अतुल को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया है। इस मामले की पुष्टि धर्मपुर थाना प्रभारी नवीन झाल्टा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें