फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में युवक पर जानलेवा हमला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के वार्ड नंबर 2 निवासी युवक चेतन शर्मा पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चेतन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके बाजू, टांग और पीठ पर गहरे जख्म हुए हैं। चेतन शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस हमले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हमलावर मारुति कार में सवार थे। इन्होंने पहले बाइक को टक्कर मार दी और उसके बाद चेतन शर्मा पर हमला कर दिया। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें