कुनिहार (सोलन)। कंडा जेल से मंगलवार रात को भागे तीन नेपाली कैदियों की धर पकड़ के लिए पुलिस प़्रशासन और खुफिया एजेंसियों ने दिनरात एक कर दिया है। पुलिस वीरवार को दिनभर जंगल को छानती रही। पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार कैदियों को ममलीग और सायरी के आसपास देखा गया है। कुनिहार पुलिस ने शिमला की तरफ से आने वाली हर छोटी बड़ी गाड़ी और बसों की तलाशी ली। एसएचओ हरी भगत नेगी ने बकाया कि पूरे क्षेत्र में नाके लगा कर पुलिस मुस्तैदी से इन फरार हुए कैदियों की तलाश में लगी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी सूचना इन फरार हुए कैदियों के बारे मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।