परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने 45 पेटी देसी शराब की पकड़ी है। विभाग के अधिकारियों ने मामला पकड़ने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला पुलिस थाना परवाणू को सौंपा गया है। पुलिस ने वाहन चालक संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जब वाहन की तलाश ली तो इसमें से 45 पेटी देसी शराब की बरामद हुई है। एसएचओ परवाणू अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।