नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ट्रक यूनियन बरोटीवाला से मंधाला की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान ट्रक यूनियन की ओर से एक व्यक्ति अपने कंधे पर थैला लेकर आ रहा था। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोका तो थैले से 20 बोतलें देसी शराब की बरामद हुईं। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार निवासी गांव पपलोहा, डाकघर खेड़ावाली तहसील कालका को गिरफ्तार कर लिया है।