फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में देवदार की लकड़ी सहित एक गिरफ्तार, गाड़ी व मोटरसाइकिल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (सोलन)। लकड़ी तस्करी के एक मामले में पुलिस ने चायल से एक व्यक्ति को पकड़ा है। चायल के साथ ही कुछ लोग पेड़ काटने के बाद उसे गाड़ी में ले जा रहे थे। शिकायत पर पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी से पेड़ के पांच टुकड़े बरामद कर अजय कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में एक कार और बाइक को भी कब्जे में लिया है। चायल में घना जंगल है और इस में अधिकतर पेड़ देवदार के हैं। गाड़ी से पकड़ी लकड़ी की कीमत करीब 94 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। वन विभाग के खंड अधिकारी गणपत्त राम वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें