बद्दी (सोलन)। पुलिस की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों से चरस बरामद की है। यह दोनों युवक जिला शिमला के चौपाल के रहने वाले हैं। बददी-बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का होटल के पास पैदल आ रहे थे और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम सोहन सिंह पुत्र कमल चंद निवासी गांव जोडना, डाकघर सरी और गोपाल सिंह उर्फ बेबी पुत्र कली राम निवासी गांव लिहाट डाकघर सरी तहसील चौपाल बताया। इनसे मिले पैकिटों की जांच की गई तो आरोपी साहन सिंह के पास से 1.23 ग्राम और गोपाल सिंह के पास से 862 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।