फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में आग लगने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। मिनी सचिवालय की पुलिस अधीक्षक ब्रांच में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से लेखा शाखा की ब्रांच में कुछ कंप्यूटरों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय कार्यालय में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

हादसे के दौरान लेखा शाखा में काम कर रहे कर्मचारी बाहर की तरफ भागे और उन्होंने इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों को दी। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और मिनी सचिवालय के बाहर धुआं निकलना शुरू हो गया। इस पर मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस कर्मचारियों ने कार्यालय में रखे आग बुझाने के यंत्रों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। करीब दस मिनट में आग को बुझा लिया गया। हादसे के बाद नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने रिकॉर्ड सुरक्षित होने की बात कही है। आग लगने की सूचना मिलते ही सोलन से अग्निशमन वाहन को मौके पर रवाना कर दिया गया था। साथ ही बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पहुंच गए। लेकिन, अग्निशमन वाहन के मिनी सचिवालय पहुंचने से पहले ही विभाग में लगाए गए फायर सिलिंडर से आग पर काबू पा लिया गया। इससे कोई बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई।
एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि फायर सिलिंडर से आग पर काबू पा लिया गया। रिकॉर्ड भी सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें