फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट में बिजली की रॉड से लगा करंट, महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। महिला दाड़लाघाट स्थित अपने किराये के घर पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान अचानक उसे पानी गर्म करने को लगी बिजली की रॉड से करंट लगा गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने हादसे की सूचना उसके पति को दी। इसके बाद उसे दाड़लाघाट अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान मीरा देवी 25, पत्नी संदीप कुमार निवासी करोट, डाकघर डोबा, तहसील सदर, थाना बरमाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला दाड़लाघाट में अपने पति व दो बच्चों के साथ रह रही थी। महिला का पति दाड़लाघाट में अंबुजा कंपनी में कार्यरत है। यह परिवार दाड़लाघाट में ही किराये के कमरे में रह रहा था। शुक्रवार को जब महिला कपड़े धो रही थी तो उसने पानी गर्म करने के लिए रॉड लगा रखी थी। गलती से महिला का हाथ रॉड को छू गया जिससे उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


महिला की मदद के लिए पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की एक चार साल की बेटी और 10 माह का बेटा है। अर्की अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


डीएसपी दाड़लाघाट डॉ. अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत चुकी थी। महिला चार साल की लड़की, 10 महीने का बेटे और पति के साथ किराए के मकान में दाड़लाघाट में रहती थी। महिला कपड़े धो रही थी और साथ में पानी गर्म करने की रॉड लगाई हुई थी जिसे छूने से महिला की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें