लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
सोलन और आसपास के क्षेत्रों में देते थे लूटपाट की घटनाओं को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। सोलन पुलिस ने लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये लुटेरे एक गिरोह के बताए जा रहे हैं और काफी दिनों से सोलन में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गौर रहे कि 13 अगस्त को भी इन लोगों ने शहर और आसपास के इलाकों में तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के सदस्य अपने पास एक डंडा रखते हैं और सुनसान क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों पर हमलाकर उन्हें लूट लेते हैं। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को इन लोगों ने कुमारहट्टी, सोलन और सलोगड़ा में चोरी की घटनाएं की थी। सोलन पुलिस ने 13 अगस्त को धर्मपुर के समीप नाका लगाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी के चलते एक और सदस्य को पुलिस ने शनिवार को पकड़ा है। इन युवकों की पहचान फगवाड़ा, पंजाब निवासी हरप्रीत, गुरप्रीत और सर्वप्रीत के तौर पर हुई है, जबकि अन्य युवक का नाम रोहित बताया जा रहा है। पुलिस ने इन लुटेरों से 18,500 रुपये और लूटे गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों दकी तलाश में जुटी हुई है। इन युवक से पुलिस की ओर से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।