फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोघों में हरिद्वार से लौट रहे कावड़ियों पर हमला, गंगा जल गिराने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों पर हमला, गंगा जल गिराने का प्रयास
विज्ञापन

जोघों में हमले के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने रोका मार्ग, गुज्जरहट्टी के समीप हुई घटना
अर्की के धुंधन निवासी कांवड़िये की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जोघों (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर जोघों के समीप गुजरहट्टी में गंगाजल लेकर वापस लौट रहे कावड़ियों के दल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गंगाजल गिराने का प्रयास किया और कांवड़ियों से मारपीट की। गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे जाम कर दिया और पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। शिकायतकर्ता प्रकाश कुमार निवासी धुंधन (अर्की) और अन्य ने जोघों चौकी में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मारपीट में हरिद्वार से कांवड़ में लाया गया जल खंडित हो गया। बताया जा रहा है कि शिवसेना के कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर आ रहा था। जब वे सोलन के गुजरहट्टी गांव के पास से गुजर रहे थे तो पीछे से किसी अनजान व्यक्ति ने प्रकाश चंद निवासी धुंदन पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उक्त कांवड़िये का जल खंडित हो गया। हमला करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने रास्ता बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जोघों चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें शांत करवा मार्ग खुलवाया। कावड़ियों ने पुलिस प्रशासन पर रोष जताया कि अगर प्रशासन ने कांवड़ियों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई तो वे आंदोलन करेगा। कांग्रेस विधायक लखविंदर राणा और पूर्व भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर ने कांवड़ियों पर हुए हमले की निंदा की।
एसडीएम नालागढ प्रशांत देष्टा और डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा का कहना है कि जिन लोगों ने कांवड़ियों पर हमला किया है, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें