बद्दी (सोलन)। जम्मू कश्मीर के एक युवक ने बद्दी के फेस-थ्री में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह व्यक्ति यहां किसी उद्योग की कैंटीन में काम करता था और फेस थ्री में रहता था। पुलिस को सूचना मिली कि पेड़ से एक शव लटक रहा है। इस पर बद्दी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लिया। मृतक की पहचान जोगिंद्र सिंह (40) पुत्र आत्मा सिंह निवासी गडुआं जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एसपी बददी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के परिजनों से भी बात की जा रही है।