नालागढ़ में सट्टेबाज गिरफ्तार
नालागढ़ (सोलन)। एक रुपये के बदले 80 रुपये का लालच देकर दड़ा सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करने वाले एक सट्टेबाज को पुलिस ने धर लिया है। दभोटा चौकी पुलिस के मुख्य आरक्षी दीवान चंद के नेतृत्व वाली एक टीम बाजार में गश्त कर रही थी तो इसी दौरान सूचना मिली कि सोनू पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव माजरा डाकघर दभोटा दुकान के बाहर काउंटर पर एक रुपये के बदले 80 रुपये का लालच देकर दड़ा सट्टा लगा रहा है, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सोनू के कब्जे से 1050 रुपये और पर्चियां बरामद की। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।