फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो धारक पर सरकारी राशन की हेराफेरी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उचित मूल्य की दुकान में स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद लोगों को सस्ता राशन न बांटने और स्टॉक का रिकॉर्ड उपलब्ध न होने पर संचालक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता नालागढ़ कमलकांत शर्मा निरीक्षक ग्रेड-1 ने दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को दी सहकारी कृषि सेवा समिति पोले दा खाला उचित मूल्य की दुकान के खिलाफ शिकायत आई थी। छानबीन के दौरान पाया गया कि उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न स्टॉक में उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं किया गया और न ही कोई रिकॉर्ड उपलब्ध पाया गया। उन्होंने बताया कि अप्रैल से 2 सितंबर तक आटा, चावल, गंदम, नमक, चीना व दाल मूंग कम पाए गए और सरसों तेल, दाल चना, उड़द, मलका अधिक पाए गए। इससे स्पष्ट है कि दी सहकारी कृषि सेवा समिति पोले दा खाला उचित मूल्य की दुकान में इन खाद्यान्नों का दुरुपयोग किया गया है। एसपी बिंदु रानी सचदेवा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें