फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के भतीजे का हूटर बजाने पर चालान

विज्ञापन
लालबत्ती - फोटो : logo
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर धर्मपुर पुलिस ने पंजाब के सांसद के भतीजे का हूटर बजाने पर चालान काटा। सांसद के भतीजे ने अपनी निजी गाड़ी में यह हूटर लगाया था। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी से हूटर को उतरवा दिया। पुलिस के अनुसार कुमारहट्टी से धर्मपुर की ओर जा रही पंजाब के प्राईवेट नंबर वाली गाड़ी में पांच पर्यटक मौज मस्ती करने हिमाचल आऐ थे। वापस जाते समय कुमारहट्टी से धर्मपुर के पास वह काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इसके बाद गाड़ी चालक वीआईपी हूटर का प्रयोग करते हुए गलत ढंग और दिशा से हाईवे पर ओवरटेक करते हुए वाहन निकालने लगा। इस बारे में किसी अन्य पर्यटक को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत धर्मपुर में तैनात पुलिस जवानों को कर दी। इसके बाद गाड़ी रोककर चालक से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

चालक ने अपनी गलती मानते हुए अपनी पहचान पंजाब के लुधियाना से लोकसभा के सांसद का भतीजा होना बताई। इसके बाद पुलिस इन लोगों को धर्मपुर थाना ले आई। यहां पर चालक का 2500 रुपये का चालान काटकर हूटर को भी उतारा गया।

चालक का काटा है चालान : डीएसपी
डीएसपी परवाणू रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है कि एक निजी वाहन हूटर का प्रयोग कर गाड़ी को गलत दिशा से ले जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने इस गाड़ी को रोककर इसकी छानबीन की जिसमें हूटर लगा पाया गया। इसके चलते चालक का चालान काट कर हूटर को मौके पर ही उतरवा दिया।
विज्ञापन


नहीं खत्म हो रही वीआईपी प्रथा
धर्मपुर पुलिस बाहरी राज्यों से आए कई वीआईपी का नीली और लाल बत्ती लगाने पर चालान काट चुकी है। बाहरी राज्यों से हिमाचल के लिए आए कई वीआईपी अपना रुतबा दिखाने के लिए हूटर और बत्ती का प्रयोग कर नियमों का उल्लंघन करते रहे हैं। वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने अधिसूचना करीब एक वर्ष पहले जारी कर दी थी। लेकिन नेताओं के रिश्तेदार नेताओं की गाड़ी का प्रयोग करते समय हूटर आदि का प्रयोग अभी तक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें