महिला ने दराट से हमला कर व्यक्ति को घायल किया
कसौली (सोलन)। धर जोखड़ी गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर दराट से हमला कर दिया है। इससे उक्त व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने महिला के खिलाफ कसौली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तारा चंद पुत्र मूल चंद गांव धर जोखड़ी डाकघर दाड़वा तहसील कसौली जिला सोलन ने शिकायत की है कि वह अपने गांव में अपने काम से जा रहा था, तो इसी बीच उसके गांव की एक महिला ने उस पर दराट से हमला कर दिया। इससे उसे गहरी चोट आई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।