फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार पांच युवकों से 302 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
charas
विज्ञापन
सोलन। पुलिस टीम ने शहर के साथ लगते सलोगड़ा बस स्टॉप से पांच युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 302 ग्राम चरस बरामद की है। युवकों के खिलाफ मामला दर्ज का छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार, विवेक कुमार, अंकित ठाकुर, रोकी ठाकुर और प्रशांत शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सलोगड़ा शिमला न्यू होटल के नजदीक सड़क में एक कार खड़ी है उसमें कुछ लड़के बैठे हैं जिनके पास चरस हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार की तलाशी ली। इस दौरान मुकेश कुमार से एक बैग बरामद हुआ। इसमें 302 ग्राम चरस रखी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सोलन मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने पांच युवकों के पास चरस पकड़ी है। वीरवार को अदालत में पेश किए आरोपियों को 24 मार्च तक रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


बद्दी में महिला से 253 ग्राम चरस पकड़ी
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बद्दी के तहत एक महिला से 253 ग्राम चरस पकड़ी है। महिला की पहचान कलावति उर्फ पूनम निवासी सेक्टर 56 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। महिला चरस को एक बैग में रखकर ले जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर महिला की तलाशी ली। तलाशी में बैग से चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें