परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू के तहत एक व्यक्ति से 4.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। परवाणू पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस ने सेक्टर-6 टीटीआर लाइटों के समीप शशि कुमार (30) वर्ष पुत्र गुलाब प्रसाद निवासी टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन से 4.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसएचओ परवाणू श्याम तोमर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।