फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोग के पास ट्रैक पर मलबा गिरने से एक घंटे रुकी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर बड़ोग के पास मलबा गिरने से ट्रेनों के पहिये रुक गए। कालका से शिमला जा रही ट्रेन को सुबह के समय करीब एक घंटे तक ट्रैक पर ही रुकना पड़ा। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को हुई तेज बारिश के कारण बड़ोग के पास रेलवे ट्रेक पर भारी मलबा गिर गया था। मलबा गिरने के बाद सुबह के समय पर्यटकों को करीब एक घंटे तक बड़ोग के जंगल में रुकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों को मलबा हटाने में करीब एक घंटे का समय लग गया जिसके बाद ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया गया।

बरसात में रेलवे मार्ग पर मलबा गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं लग रहा है। रेलवे मार्ग पर वीरवार को पर्यटक परेशान रहे। बारिश के चलते ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण ट्रेन को रुकना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोलन व बड़ोग के बीच में ट्रैक पर रात को भारी मलबा आया था। वीरवार सुबह जब कालका-शिमला जाने वाली ट्रेन बड़ोग के जंगल में पहुंची तो उसे काफी समय तक यहां पर रुकना पड़ा। शिमला जाने वाले बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे मार्ग पर इस बार बरसात ने कई जगह पर ट्रेनों के पहियों को रोक दिया है। इससे पहले भी बरसात होने पर जगह-जगह ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों को रुकना पड़ा है। वीरवार को करीब एक घंटे तक ट्रेन को रेलवे मार्ग पर ही खड़ा होना पड़ा। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने मार्ग को बहाल किया और ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि बड़ोग के पास मलबा गिर जाने से एक घंटे ट्रेन को रुकना पड़ा है। मलबा हटाने के बाद मार्ग बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें