फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से पकड़ी 5.

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार से 5.836 किग्रा चूरापोस्त पकड़ा
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस की एसआईयू की टीम ने बीबीएन के सराजमाजरा में एक बाइक सवार से चूरा पोस्त बरामद किया है। विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी की अगुआई में एक टीम प्रकृति नर्सरी के समीप सराज माजरा में थी तो इसी दौरान बरोटीवाला मार्ग की ओर से एक बाइक आई, चालक को वाहन रोकने का इशारा किया गया, जिस पर चालक घबरा गया। पुलिस ने उसके वाहन के दस्तावेज जांचे और घबराते हुए अपने बैग की जिप खोलकर कागज निकाले और पुलिस टीम ने हड़बड़ाए बाइक चालक से पूछा कि बैग में क्या है, जिस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर उसके बैग की जांच की गई तो उसमें 5.836 किलोग्राम भुक्की/चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने श्याम पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव कैलिहाई तहसील समडेर जिला बदायूं यूपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें