फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघाश नाले में मिला शव

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। पुलिस ने कंडाघाट के बघाश नाले से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है। यह करीब ढाई माह पुराना बताया जा रहा है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव की पहचान ज्ञान कुमार (85) के रूप में हुई है। यह कंडाघाट में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। मानसिक रूप से परेशान था तथा धर्मपुर अस्पताल से इनका इलाज चल रहा था। यह ढाई माह से गायब बताया था। इसका शव स्थानीय लोगों ने कंडाघाट के बघाश नाले के पास देखा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें