कंडाघाट (सोलन)। ठाणे के तहत फरवरी 2017 में जीओ मोबाइल कंपनी के टावरों से बैटरी चुराने वाले को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने तीन बैटरियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार कंडाघाट के आसपास लगे जियो कंपनी के टावरों से बैटरियां चुराने वाले व्यक्ति सरदार अली को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया था। एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि तीन बैटरियां बरामद कर ली हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
डीएवी स्कूल ने जीती योग स्पर्धा
कंडाघाट (सोलन)। अंडर-14 एलीमेंट्री छात्र प्राइवेट स्कूल फेज-एक की खंड स्तरीय टूर्नामेंट ईश्वर अम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में आयोजित किया गया। यह जानकारी प्रधानाचार्य सुमन सूद ने दी। इसमें योग में डीएवी कंडाघाट विजेता रहा। उन्होंने वीरेंद्र और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।