धर्मपुर (सोलन)। गांव कंड़ा के छटेरा में शनिवार देर रात एक टैंपो और बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मपुर के छटेरा क्षेत्र में टैंपो और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार सुनील, हेतेंद्र, सुनील कुमार को चोटें आई हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।