फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटीपी केंदूवाला और पर्यावरण संघर्ष समिति प्रधान में डील की फेसबुक पोस्ट थाने पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। फेक आईडी से ग्राम पंचायत मलपुर के प्रधान और पर्यावरण संघर्ष समिति पर सीईटीपी केंदूवाल से डील के जुड़े आरोप का मामला बद्दी पुलिस थाने पहुंच गया है। संघर्ष समिति ने बद्दी पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर फेक फेसबुक आईडी चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। संघर्ष समिति ने फेक फेसबुक आईडी संचालक को कोर्ट में घसीटने का भी फैसला लिया है जिससे झूठे आरोप लगाने वाले बेनकाब होने के साथ-साथ उन्हें सबक भी मिल सके।

बद्दी पुलिस थाने में दी शिकायत में पर्यावरण संघर्ष समिति ने बताया कि कोई शरारती तत्व संघर्ष समिति के सदस्यों और ग्राम पंचायत मलपुर के प्रधान पर झूठे आरोप लगा रहा है। वीरवार को फेक आईडी बद्दी सुधार से पोस्ट डाली गईं। इसमें लिखा गया कि सीईटीपी केंदूवाला के साथ पंचायत प्रधान और पर्यावरण संघर्ष समिति की डील हुई है और कई गंभीर झूठे आरोप भी जड़े गए।
विज्ञापन


शिकायत कर्ताओं धर्मपाल, सुखदेव सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर किसी पर भी झूठे आरोप लगाने वालों को बेनकाब कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फेक आईडी से ग्राम पंचायत मलपुर के प्रधान पोला राम चौधरी, संघर्ष समिति के चरणदास, धर्मपाल, सुखदेव पर झूठे आरोप लगाकर सबको बदनाम करने की कोशिश की गई है। इसे संघर्ष समिति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बद्दी लखवीर का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत आई है जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से फर्जी फेसबुक आईडी चलाने वाले तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें