फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन इस्तेमाल पर 40 चालान, 43 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में इस्तेमाल हो रहे प्रतिबंधित पॉलिथीन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए उपमंडल प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। प्रशासन ने 40 चालान काटकर 43 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। पिछले कई दिन से प्रशासन की यह मुहिम लगातार जारी है। अब तक करीब 180 पॉलीथिन के चालान काटकर करीब 2 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। उपमंडल प्रशासन का कहना है कि पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर यह मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक क्षेत्र से पॉलीथिन पूर्ण रूप से प्रयोग होना बंद नहीं हो जाता है। प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर उपमंडल प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है और इसी कड़ी में प्रशासन की टीमों ने बीबीएन में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दुकानदारों पर शिकंजा कसा है। प्रशासन की इस मुहिम से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि यह मुहिम इस क्षेत्र में तब तक जारी रहेगी जब तक यह क्षेत्र पॉलीथिन से पूरी तरह से मुक्त नहीं होता है। इसके लिए उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विभागों को चालान बुक भी जारी कर रखी है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि जब तक उपमंडल से पॉलीथिन समाप्त नहीं होता है तब तक यह मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने पॉलीथिन प्रयोग करने वाले दुकानदारों सहित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि वह इसका प्रयोग न करें और यदि इसका इस्तेमाल करते हुए कोई पाया गया तो प्रशासन उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें