फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी सोलन के सामने नगरपरिषद की पार्किंग से गाड़ी चोरी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोलन। शिमला-चंबाघाट मार्ग पर नगर परिषद की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी चोरी हो गई। यह गाड़ी सिटी चौकी के ठीक सामने लोनिवि की सड़क पर बनी पार्किंग में खड़ी थी। यहां से रविवार देर रात चोर उसे उड़ाकर ले गए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है और शहर भर में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुुसार नितिन कुमार डोगरा निवासी कांगड़ा ने करीब दो दिन पूर्व 2001 मॉडल की मारुति-800 कार नंबर सीएच-03 एफ-1726 को नगर परिषद की पार्किंग में खड़ा किया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे जब वह गाड़ी लेने के लिए पार्किंग में आया तो उसे गाड़ी वहां नहीं मिली। इस बारे में पीड़ित ने पहले पार्किंग संचालक से संपर्क साधा और इसके बाद उसने पुलिस को गाड़ी चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। सिटी चौकी के ठीक सामने बनी पार्किंग पहले भी विवादों में रही है। यहां एकदम सड़क के साथ गाड़ियां खड़ी होती हैं और उन्हें निकालने के प्रयास में लंबा जाम लग जाता है। पार्किंग को अनसेफ और सड़क पर कब्जा बताकर लोक निर्माण विभाग ने इसकी नीलामी रोकने की मांग नप से की थी। लेकिन नप ने इस बार भी इसे अनसुना कर पार्किंग को नीलाम कर दिया है। इसके बाद सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। पार्किंग से गाड़ी चोरी होने की घटना के बाद दूसरे वाहन मालिक भी डरे हुए हैं। मामले में जांच अधिकारी हितेंद्र ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी की मद्द से आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश अभियान भी चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें