नालागढ़ (सोलन)। थाना नालागढ़ के तहत न्यू नालागढ़ में किराये के मकान में रह रहे एक 22 साल के युवक ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव सौठा जोखल, डाकघर टटियाना तहसील कमरऊ जिला सिरमौर यहां न्यू नालागढ़ स्थित अवतार सिंह के मकान में बतौर किरायेदार रहता था। इसने मकान के लेंटर पर जाकर नशीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार वह यहां एक उद्योग में काम करता था जहां से उसने नौकरी छोड़ दी थी। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी गई है।