वाहनों की चेकिंग करते पुलिस कमऱ्र्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर (सोलन)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत धर्मपुर में पुलिस ने बुधवार को कालका - शिमला नेशनल हाईवे पर आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली। धर्मपुर पुलिस ने आचार संहिता लगने के बाद यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान भी आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर रखने के लिए तैनात किए हैं। धर्मपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें हुड़दंगियों और संदिग्ध लोगों पर खास नजर रख रहे हैं। हिमाचल की सीमा पर बसे परवाणू शहर को भी सील कर कर दिया है। हिमाचल में बाहरी राज्यों से आ रही हर गाड़ी को चेक करके ही आगे भेज जा रहा है। धर्मपुर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर धर्मपुर में नाका लगा कर हर गाड़ी को चेक कर भेजा जा रहा है।