कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट थाना के तहत एक नेपाली मूल के युवक की मृत्यु हो गई। युवक की पहचान कर्ण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का युवक कर्ण (18) कंडाघाट के शर्मा भोजनालय कंडाघाट में काम करता था। मंगलवार रात को वह अपने कमरे में सो रहा था। सुबह उसे उठाने कमरे में गए तो वह नहीं उठा। इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और उसे कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला के दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ कंडाघाट ने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है।