अंबुजा सीमेंट कंपनी के जेई से मारपीट, मामला दर्ज
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा सीमेंट कंपनी के कनिष्ठ अभियंता पर हमला होने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित की पहचान संतोष कुमार पुत्र विशंभर सिंह गांव बीबीपुर डाकघर बाराबंकी फतेहपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अंबुजा कंपनी में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत है, जब ड्यूटी समाप्त कर अपने क्वार्टर में पहुंचा तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर कंबल डालकर मारपीट की। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। डीएसपी दाड़लाघाट डॉ. अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।