नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ से दभोटा अपने घर कार से जा रहे दो दोस्तों से रास्ते में एक व्यक्ति ने लिफ्ट ली। इन दोस्तों में से एक के साथ बहस के बाद तैश में आकर अपने बेटों को बुला उसकी धुनाई कर दी। इस मारपीट में एक की टांग टूट गई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में भगवंत सिंह पुत्र छज्जु राम निवासी गांव व डाकघर दभौटा तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह और उसका दोस्त राकेश कुमार नालागढ़ से घर की तरफ जा रहे थे। गांव भाटियां में गुलजार सिंह पुत्र गजन सिंह मिल गया और उनके साथ कार में बैठक गया। उसकी और गुलजार सिंह में बहसबाजी हो गई। उसने अपने बेटों को फोन किया। गुलजार सिंह के पुत्र सुखविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह वहां आए और डंडों से प्रहार किया। इससे उसकी टांग टूट गई। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा दभोटा चौकी पुलिस को सौंप दिया है।