दाड़लाघाट (सोलन)। पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत मारपीट को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस में निशा देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके साथ चार लोगों ने मारपीट की है। महिला ने कहा कि नीमचंद, तृष्म, मंजु रानी और अन्य एक महिला घर के आंगन में आए तथा आंगन के साथ गली में रखे पत्थरों को फेंकने लगे। महिला ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। इस दौरान सभी ने उसके साथ मारपीट की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।