फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर सवार दो लोगों को घात लगाए आधा दर्जन लोगों ने धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत पड़ोसी राज्य पंजाब की सीमा के साथ कालूझिंडा में उद्योग से छुट्टी कर बाइक पर लौट रहे दो लोगों को आधा दर्जन हमलावरों ने पीट डाला। आसपास के लोगों ने इन्हें हमलावरों से छुड़वाया। मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गुरबख्श सिंह और विक्रम सिंह रोजमर्रा की तरह शाम को पांच बजे उद्योग से छुट्टी करके घर जा रहे थे। चितकारा विवि के सामने गुरदयाल एवं उसके साथियों ने इनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें