फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से बरामद किए 6 पशु, दो लोग धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने रोपड़ चौक पर गश्त के दौरान एक पिकअप से छह पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने इन पशुओं को आजाद करवाया और वाहन को कब्जे में लेकर इसमें सवार दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार एक टीम गश्त पर थी कि इसी दौरान स्वारघाट की ओर से एक पिकअप यूपी 11 टी 3601 आई जो तिरपाल से ढकी थी। वाहन चालक ने अपना नाम आशु पुत्र ईशगार गांव कुंडाकलां, डाकघर गगोह, तहसील नकूड़, जिला सराहनपुर यूपी और साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सावेद पुत्र ताहिर गांव एवं डाकघर सरसावा, तहसील नकूड़ जिला सहारनपुर यूपी बताया। वाहन की तलाशी ली तो इसमें से चार भैंसें और दो कट्टे पकड़े गए। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें