फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने सोलन के समीप दोहरी दिवार में एक कार की चेकिंग के दौरान अवैध शराब बरामद की है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस देउघाट के समीप गश्त पर थी कि इस बीच एक कार वहां से गुजरी। जब उसे तलाशी के लिए रोका तो उसमें 12 बोतलें अवैध शराब बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी की पहचान विरेंद्र कुमार गांव रोआला डाकघर दयोठी तहसील और जिला सोलन के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी सोलन मोहित चावला ने की है। उन्होंने बताया कि चुनावों के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों सहित स्थानीय वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें