फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में मशीन से घास काट रहे बुजुर्ग को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। कंडाघाट की ग्राम पंचायत जधाना के गांव समोत में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय देवी राम शनिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली से चलने वाली मशीन से पशुओं के लिए घास काट रहा था। अचानक उसे करंट लग गया। परिजन उसे नागरिक चिकित्सालय अर्की लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवी राम के दो लड़कों की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। देवी राम खेतीबाड़ी से अपना व परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पंचायत प्रधान पिंकेश वर्मा और उपप्रधान धर्मेंद्र ठाकुर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हादसे की पुलिस को सूचना दे दी गई है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें