फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से ठगी करने वाले तीन जुलाई तक रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। भोले-भाले और मासूम लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनकी नकदी पर हाथ साफ करने वाले दो गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने तीन जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ये दोनों आरोपी एक व्यक्ति को झांसा देकर उससे 9000 रुपये और मोबाइल लेकर चंपत हो गए थे लेकिन पुलिस ने इन्हें दबोचकर गिरफ्तार किया। इन्हें अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया।

पुलिस इनसे रिमांड के दौरान पूछताछ में जुट गई है। क्षेत्र में लोगों के साथ धोखाधड़ी और ठगी के अन्य मामलों को सुलझाने में भी जुटी है। हाल ही में नालागढ़ अस्पताल में कार्यरत एक दाई से भी दो लोगों ने ठगी कर उसके गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुभाष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर सोना तहसील आमला जिला बरेली यूपी यूको बैंक में पहुंचा, जहां से उसने 8500 रुपये निकाले और इसे जमा करवाने के लिए वह केनरा बैंक की शाखा पहुंचा, जहां इसे दो लोग मिले और उन्होंने इससे कहा कि उनके पास दो लाख रुपये है और उनमें इस समय 30 हजार रुपये की जरूरत है और इसे कागज के नोटों की रूमाल वाली थैली पकड़ा दी थी, जिसमें सिर्फ कागज ही मिले। पुलिस ने तुरंत ही मामला संज्ञान में आने के उपरांत आरोपी गुडडू पददर पुत्र जीवास पददर निवासी गांव मोहन नगर तहसील व जिला समस्तीपुर बिहार व नितेश कुमार पुत्र प्रेम चंद निवासी गांव, डाकघर व तहसील कोटवा जिला मोतीहारी बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी और इनके अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी। क्षेत्र में अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें