फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूट मामले का मुख्य सरगना और मौसेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित कंपनी के तहत चल रहे यूको बैंक के एटीएम लूट मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना और उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नालागढ़ राजकुमार वर्मा और थाना प्रभारी बद्दी लखवीर सिंह की टीम ने इन दोनों आरोपियों को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नेपाली मूल का एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने लूट की इस वारदात में धर्मराज उर्फ धम्मा (38) पुत्र लखमी चंद निवासी गांव मौली जांगरा, चंडीगढ़ और उसके मौसेरे भाई धर्मदेव उर्फ पीतल निवासी गांव नारायणी डाकघर बिलसी जिला बदायूं यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। 2 जून की मध्यरात्रि को लुटेरों ने चोरी के वाहनों की मदद से यूको बैंक के एटीएम को न केवल उखाड़ा था, बल्कि उसे रिकवरी वैन में लेकर फरार हो गए थे। बाद में एटीएम को पिकअप में डाला गया। एटीएम में 8.32 लाख रुपये कैश था। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपी इसरार खान पुत्र इस्माइल निवासी गांव भावीपुर डाकघर इस्लाम नगर जिला बदायूं यूपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि इस मामले में अब नेपाली मूल का आरोपी सोमू की गिरफ्तारी होनी शेष है। पुलिस ने दो वाहनों सहित एटीएम रिकवर कर लिया है। मामले में एक होंडा सिटी कार और लूट के पैसों की बरामदगी करनी शेष है।
डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने कहा कि चार लुटेरों ने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी धर्मराज उर्फ गामा ने अपनी मौसी के बेटे छोटा, नेपाल निवासी सोमू और गिरफ्तार किए गए आरोपी इसरार खान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लोदीमाजरा से रिकवरी वैन को चोरी किया और भुड्ड से एक पिकअप वाहन को उठाया। मोहाली से लाई गई होंडा सिटी कार में यह चारों 2 जून की मध्यरात्रि करीब 3 बजे एटीएम के पास पहुंचे। सबसे पहले रिकवरी वैन के माध्यम से शट्टर तोड़ा और इसके बाद एक लुटेरा कक्ष में घुसा और सीसीटीवी कैमरे ऑफ कर दिए। रिकवरी वैन के माध्यम से एटीएम उखाड़ा गया। इसी रिकवरी वैन में इस एटीएम को खरूणी के साथ निकलने वाले संपर्क मार्ग के पास ले गए, जहां इसे पिकअप में डाला गया और पिकअप लेकर बददी से होते हुए एसपी कार्यालय से होकर कालूझिंडा से होते हुए पपलोहा पहुंचे। कालूझिंडा में एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहे। पपलोहा माजरा के पास इन्होंने गैस कट्टर से इसे काटा और एटीएम से कैश को निकाला और इसे आपस में बांट लिया। फिर होंडा सिटी कार को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला पुलिस बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मराज उर्फ धामा व उसके मौसेरे भाई छोटा को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें