फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में स्कूटी सवार से 3.45 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में स्कूटी सवार से 3.45 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन

टोल बैरियर पर स्कूटी की तलाशी के दौरान बरामद हुआ नशा
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर की मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी की एसआईयू टीम ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की एसआईयू टीम बद्दी टोल बैरियर पर मौजूद थी। तभी मढांवाला की तरफ से एक स्कूटी आई, जिसे टीम ने चेकिंग के लिए रोका। स्कूटी पर सवार युवक राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी वार्ड नंबर-2 नालागढ़ ने घबराते हुए स्कूटी को साइड पर लगाया। पुलिस ने जब स्कूटी की तलाशी ली तो स्कूटी में से 3.45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि एसआईयू टीम ने बद्दी टोल बैरियर के समीप स्कूटी सवार राजेश कुमार से 3.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है यह भी पता लगाया जा रहा है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा से यह चिट्टा कहां से लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें