फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पिकअप गाड़ियों को बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी हुईं दो पिकअप गाड़ियां बरामद
विज्ञापन

एक रडियाना और दूसरी सुबाथू बस स्टैंड से हुई थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर थाना के तहत रडियाना और सुबाथू बस स्टैंड से चोरी हुई दो पिकअप गाड़ियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक पिकअप गाड़ी को परवाणू के सेक्टर-6 से बरामद किया गया है। जबकि दूसरी गाड़ी को अर्की के डुमैहर से बरामद किया है। गौर रहे कि रडियाणा के रहने वाले गाड़ी के मालिक मनीष गुप्ता ने गाड़ी चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी, वहीं सुबाथू बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी पिकअप गाड़ी नंबर एच पी 14 -5889 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पिकअप गाड़ियों को बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें