कसौली (सोलन)। पुलिस थाना कसौली के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया है। इसमें पीड़ित हरि चंद पुत्र अमर सिंह गांव नथाल डाकघर चंडी तहसील कसौली जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जब वह चंडी मंदिर के पास बैठा था तो उसी समय भानू पुत्र राम चंद, नवदीप पुत्र रजिंद्र कुमार, पवन कुमार निवासी रामशहर और पिकअप चालक ने इसके ऊपर्र इंट से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल
कसौली (सोलन)। पुलिस थाना कसौली के तहत सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने हादसे के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार धर्मपाल पुत्र मस्त राम गांव पाटी डाकघर बसाल तहसील एवं जिला सोलन ने बताया कि वह अपनी पत्नी चंपा देवी, पोती हिमांशु और पोते गौरव शर्मा के साथ ललित कुमार की कार में बैठकर गांव थापल जा रहे थे। शामली गांव के पास ललित कुमार गाड़ी चलाते समय नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चारों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक ललित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।