फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के 15 चालानों से वसूला 12.5 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर एसडीएम प्रशांत देष्टा के नेतृत्व वाली टीम 15 चालान काटकर 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला है। एसडीएम की अगुवाई में अब तक 138 चालान काटकर 1.52 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर इसे उपमंडल से मुक्त करने के उठाए बीड़े के तहत उपमंडल प्रशासन की जारी मुहिम के तहत प्रशासन की टीमें बीबीएन के कई क्षेत्रों में यह कार्रवाई कर रही है। प्रशासन की इस मुहिम से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि पॉलिथीन रखने वालों के खिलाफ ही नहीं बल्कि पॉलिथीन में सामग्री ले जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें