फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर चक्की मोड़ के समीप होली के दिन हवा में दागी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्की मोड़ के समीप होली के दिन हवा में चलाई गोली
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर डीजे की आवाज को कम करने को लेकर दो गुटों में विवाद, मामला दर्ज
चंडीगढ़ के युवक के हवाई फायर करने से मची अफरातफरी, परवाणू के समीप पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर होली के मौके पर डीजे की आवाज कम न करने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चंडीगढ़ के युवक ने हवाई फायर कर दिया जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना वीरवार चक्की मोड़ देर शाम की है। हालांकि, इस गोलीकांड में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को परवाणू के समीप गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार वीरवार शाम कालका-शिमला एनएच पर चक्की मोड़ के समीप कुछ स्थानीय युवक होली का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान चंडीगढ़ से युवाओं की टोली इसी जगह पहुंच गई। इसमें लड़के-लड़कियां दोनों शामिल थे। इसी बीच चंडीगढ़ से पहुंचे एक युवक ने स्थानीय युवकों को म्यूजिक की आवाज कम करने को कहा। इसी बात पर दोनों टोलियों में बहस हो गई। चंडीगढ़ से आए एक युवक ने पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर दिया जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को परवाणू के समीप दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पपिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी सेक्टर 39 चंडीगढ़ के रूप मेें की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की भी दी थी धमकी
वहीं मौके पर मौजूद दूसरे गुट के युवा से रवि साहनी पुत्र श्याम लाल निवासी सेक्टर-1 परवाणू ने शिकायत की है कि वह अपनी कार में दोस्त अमित जसवाल, कमालुद्दीन के साथ चक्की मोड़ के नीचे पुल के पास होली पर घूमने गए थे। वे कार सड़क किनारे खड़ी कर गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम चलाकर गाने सुन रहे थे। इसके बाद चंडीगढ़ से उक्त युवाओं में से एक ने उन्हें डीजे की आवाज कम करने को कहा। उन्होंने कहा कि तुम भी यहां मस्ती के लिए आए हौ और हम भी। सभी इकट्ठे मस्ती करते हैं। इस पर चंड़ीगढ़ के युवा ने उसे बंदूक दिखाकर हवाई फायर किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें